{"_id":"5ffcbb758ebc3e32f33c986f","slug":"electric-problem-in-sambhal-sambhal-news-mbd3757987193","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट होने से दीपासराय के दो ट्रांसफार्मरों में लगी आग, तेज लपटें उठते ही अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट होने से दीपासराय के दो ट्रांसफार्मरों में लगी आग, तेज लपटें उठते ही अफरातफरी
विज्ञापन
संभल के दीपासराय चौक में धू-धूकर जलते ट्रांसफार्मर।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। दीपासराय चौक में सोमवार दोपहर फाल्ट होने से एक ही परिसर में रखे दो ट्रांसफार्मरों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें 20-25 फीट ऊपर जा रहीं थीं जिससे पेड़ झुलस गए। आग की लपटों से अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आई बाइक की गद्दी जल गई। आसपास के लोगों ने सतर्कता दिखाई। विद्युत सब स्टेशन को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। फिर बाइक और कारें भी हटवाईं। पुलिस तथा दमकल को सूचित किया। नगर पालिका परिषद और नखासा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग लगने से दो सौ घरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। आपूर्ति देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।
दीपासराय चौक में एक ही परिसर में 250 और 100 केवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 11.45 बजे अचानक एक ट्रांसफार्मर में फाल्ट हुआ। देखते देखते आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उसकी लपटें 20-25 फीट ऊंचाई तक पेड़ को छू रहीं थीं और पेड़ झुलसने लगा। जब यह आग लगी उस समय बिजली आपूर्ति चल रही थी और आग की लपटें उठ रही थीं। इसलिए सबसे पहले विद्युत सब स्टेशन पर कॉल की गई। सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और विद्युतकर्मी मौके पर आए।
दमकल की गाड़ी तथा पुलिस के साथ नगर पालिका की टीम को भी बुलाया गया ताकि आपात स्थिति से निबटा जा सके। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद दमकल की गाड़ी ने पानी की बौछार से आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर फुंकने से 200 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई है।
विज्ञापन
उप खंड अधिकारी यशपाल ने बताया कि आग लगने और फाल्ट का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इसके लिए पूरी जांच होगी लेकिन प्राथमिक जानकारी के अनुसार रुकनुद्दीनसराय और रायसत्ती के सब स्टेशनों के कुछ फीडरों की आपूर्ति तीन चार दिन से प्रभावित है। जिन लोगों को पूरी आपूर्ति नहीं मिल रही है उन्होंने अपने बिजली कनेक्शन दीपासराय के विद्युत ट्रांसफार्मरों की लाइन से जोड़ लिए। इससे ओवरलोडिंग हुई और ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने पर आग लग गई।