फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   electric problem in sambhal

बिजली कटौती और लॉ वोल्टेज से जूझ रहे 60 गांवों के 22 हजार उपभोक्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
electric problem in sambhal
बहजोई। बिजली कटौती व लॉ वोल्टेज की समस्या से करीब 60 से अधिक गांवों के 22 हजार से अधिक उपभोक्ता हलकान हैं। शेड्यूल से बिजली न मिलने के कारण उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी से जूझना पड़ रहा है। साथ ही मैंथा समेत दूसरी फसरों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

बहजोई विद्युत उपकेंद्र से नगर के चार फीडरों समेत ग्रामीण अंचलों के कई फीडरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जाती है। फिलहाल विद्युत आपूर्ति को लेकर नगर व ग्रामीण अंचलों में उपभोक्ता बहुत ही परेशान हैं। एक तो शेड्यूल के मुताबिक विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही है और दूसरे लॉ वोल्टेज की समस्या उपभोक्ताओं को हलकान किए हुए है। नगर क्षेत्र की बात करें तो शेड्यूल के मुताबिक उपभोक्ताओं को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति तय है और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति मिलने का शेड्यूल है। बावजूद इसके नगर क्षेत्र में औसतन कुल 18 घंटे व ग्रामीण अंचलों में 06 घंटे ही विद्युत आपूर्ति हो रही है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों की सिंचाई आदि में मुश्किल आ रही है। फसलें सूखने के कगार पर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र की बात करें तो नगर के चार फीडरों पर 08 हजार उपभोक्ता व ग्रामीण अंचलों के फीडरों पर 14 हजार उपभोक्ता हैं। कुल मिलाकर 22 हजार उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती व लॉ वोल्टेज की समस्या से मुश्किल आ रही है। एसडीओ विद्युत ग्रामीण पंकज सिंह ने बताया कि नगर व ग्रामीण अंचलों में गर्मी के चलते ओवरलोड की समस्या आ रही है। इसके कारण नगर में एक फीडर की बिजली करीब एक से दो घंटे तक बंद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब कहीं जाकर तीन फीडरों की विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। साथ ही ओवरलोड के कारण ही विद्युत उपकेंद्र बहजोई पर रखे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर को भी करीब एक से दो घंटे बंद किया जा रहा है। यही हाल ग्रामीण अंचलों का है। ग्रामीण अंचलों में सभी अलग-अलग फीडरों की दो ब्रांच बनाकर विद्युत आपूर्ति हो रही है। कुछ घंटों के लिए प्रत्येक फीडर की एक ब्रांच को बंद कर दूसरी ब्रांच को बिजली दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में ही ओवरलोड व लॉ वोल्टेज की समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed