फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   electric problem in chandausi

हाईटेंशन लाइन का तार बदलने के लिए चार घंटे ठप की बिजली, पानी को भी तरसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
electric problem in chandausi
चंदौसी। हाईटेेंशन लाइन का तार बदलने को लेकर करीब 12 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर के समय लोग गर्मी में तिलमिला उठे। दोपहर के समय पानी की समस्या आई। घर व प्रतिष्ठानों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। लोग गर्मी में तिलमिला उठे। शाम चार बजे विद्युत आपूर्ति सुचारुहोने पर उपभोक्ताओं ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन

चंदौसी के आवास विकास में करीब पंद्रह दिन पूर्व पालिकाध्यक्ष के घर के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया था। हाईटेंशन लाइन के तार की हालत जर्जर होने पर पूरी लाइन का तार बदलना था। शनिवार की सुबह ग्यारह बजे विद्युत कर्मचारी तार बदलने को आवास विकास जा पहुंचे। साढ़े ग्यारह बजे कर्मचारियों ने शट-डाउन लिया और तार बदलने का कार्य प्रारंभ कर दिया। शट-डाउन लेने के बाद स्टेशन रोड, जारई गेट, गोलागंज, सुभाष रोड, मुंसिफ रोड, शक्ति नगर, विकास नगर, पंचशील कालोनी, आवास विकास, गांव मौलागढ़, फव्वारा चौक, संभल गेट आंशिक, कुरैशियान, घटलेश्वर गेट सहित अन्य मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न होने पर भीषण गर्मी में लोग तिलमिला उठे। दो से ढाई घंटे के बाद घरों व प्रतिष्ठानों पर लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन

इसके बाद उपभोक्ताओं की स्थिति और भी दयनीय हो गई। विद्युत उपभोक्ता बिजली न आने का कारण एक-दूसरे से पूछते नजर आए। बिजली न होने से पेयजलापूर्ति भी बाधित हो गई। घर के कार्य में पानी की जरुरत पड़ने पर गृहिणियों को पानी उपलब्ध नहीं हो सका। जिससे उन्हें हैंड पंप का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईटेंशन तार बदलने का कार्य शाम चार बजे तक चला। इसके बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। सुबह साढ़े ग्यारह बजे ठप हुई विद्युत आपूर्ति शाम चार बजे मिल सकी। साढ़े चार घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता बेहाल बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed