{"_id":"661999c4e85073173e0f29d4","slug":"election-related-monitoring-should-be-done-on-social-media-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-109269-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सोशल मीडिया पर चुनाव से संबंधित निगरानी रखी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सोशल मीडिया पर चुनाव से संबंधित निगरानी रखी जाए
विज्ञापन
बहजोई। लोकसभा चुनाव के व्यय प्रेक्षक के मिस्त्रीने चुनाव को लेकर व्यय टीमों के सथ मीटिंग की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार समस्त टीम अपना-अपना कार्य करें। साथ ही कंट्रोल रूम व मीडिया सेल का निरीक्षण किया।
व्यय प्रेक्षक ने मीटिंग में कहा कि उड़न दस्ता एवं स्टेटिक टीम क्षेत्र में रहकर अपना कार्य निष्पक्षता से करें। सहायक प्रभारी व्यय प्रेक्षक व्यय से संबंधित सूचना प्रतिदिन जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजे तथा एक छाया प्रति अपने पास भी सुरक्षित रखें। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने लेखा से संबंधित टीमों से कहा कि प्रतिदिन जो भी रिपोर्ट व्यय प्रेक्षक को प्रेषित करें, उसको अपने रिकॉर्ड में भी सुरक्षित रखे, ताकि समय-समय पर उसका अवलोकन किया जा सके। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी चुनाव से संबंधित निगरानी रखी जाए।
उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है, उसको लेकर सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप वर्मा, वरिष्ठ कोषागार अधिकारी प्रवीण कुमार, सहायक व्यय प्रेक्षक,वीडियो अवलोकन टीम सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। व्यय प्रेक्षक के मिस्त्री ने मीडिया सेल का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां तैनात कार्मिकों से एलईडी टीवी से न्यूज चैनल से संबंधित जानकारियां, समाचार पत्र में आने वाली स्थानीय राजनीतिक खबरों, मतदाता जागरूकता के विषय में जानकारी प्राप्त की। साथ पंजिकाओं को चेक किया