फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Election preparations were discussed at the BJP meeting.

Sambhal News: भाजपा की बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Election preparations were discussed at the BJP meeting.
सरायतरीन। गांव पवांसा में स्थित एक इंटर कॉलेज में मंगलवार को आयोजित भाजपा मंडल स्तरीय बैठक में आगामी वर्ष में होने वाले चुनाव के संबंध में की जाने वाली तैयारी और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता भाजपा के जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन के द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती जरूरी है। मंडल प्रभारी जयप्रकाश प्रजापति ने कहा कि मंडल के प्रत्येक पदाधिकारी का बैठक में शामिल होना बेहद ही जरूरी है। संगठन से नए युवाओं को जोड़ने का काम तेजी से किया जाए। मंडल अध्यक्ष गंगाराम सैनी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ब्लॉक प्रमुख पति हृदेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय पाल राघव, डॉ संतोष यादव, डॉ महेश प्रजापति, हरिद्वार लाल सैनी, संजीव यादव, रामकिशन सैनी, मोहम्मद अली, सरवन सिंह, परमजीत यादव, कमल पाल, अनुपम मिश्रा, यशपाल दक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन


इधर कैलादेवी मंडल की बैठक मां कैला देवी मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर यादव की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा के जिला मंत्री अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ सरकार की नीति और योजनाओं का प्रचार प्रसार करे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह, नीरज, पान सिंह यादव, चरन सिंह यादव, मंगली कुशवाहा, सेवाराम कुशवाहा, रामभरोसे यादव, प्रमोद कुमार, निर्देश उर्फ दीपू, मेघपाल कुशवाहा, नेमपाल, उपदेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed