{"_id":"6a2b1c3254920a5326084e73","slug":"elderly-woman-visiting-daughters-home-attacked-by-monkeys-dies-during-treatment-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-136458-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बेटी के घर मेहमानदारी में आई बुजुर्ग महिला पर बंदरों का हमला, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बेटी के घर मेहमानदारी में आई बुजुर्ग महिला पर बंदरों का हमला, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर में बंदरों के हमले से चंदौसी के गांव बड़ागांव निवासी देववती (70) की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया था। जहां अंतिम सांस ली।
मृतका की बेटी नेमवती ने बताया कि उनकी मां उनके पास घूमने के लिए आई थीं। बृहस्पतिवार को मां घर पर अकेली थीं। वह और उनके पति घर से बाहर थे। इस दौरान बंदर घर में आ गए। बंदर भगाने का प्रयास किया तो शरीर पर बुरी तरह काट लिया और वह बचाव में भागने के दौरान गिरकर भी घायल हो गई थीं। उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दम तोड़ दिया। बुजुर्ग महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव गांव ले गए। वहीं, दूसरी ओर ग्रामीणों में इस घटना के बाद से आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि हर दिन बंदर लोगों को निशाना बना रहे हैं लेकिन जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे।