फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Elderly woman's body found tied behind bullock cart

बुजुर्ग महिला का शव बैलगाड़ी के पीछे बंधा मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman's body found tied behind bullock cart
संभल/असमोली। गांव गोंजनी मिलक में बुजुर्ग महिला का शव घर के बाहर खड़ी बैलगाड़ी से बंधा हुआ मिला। पति ने शव देखा तो शोर मचा दिया। आसपास के ग्रामीण आ गए। मायके वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब 12 बजे गांव गोंजनी मिलक निवासी डालचंद की 60 वर्षीय पत्नी अतरकली का शव घर के बाहर खड़ी बैलगाड़ी के पीछे बंधा हुआ मिला। महिला के पति ने बताया कि वह गांव निवासी एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तिगरी धाम गए थे। घर लौटे तो उनकी पत्नी घर में नहीं थी। काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। इसी दौरान बैलगाड़ी के पीछे रस्सी से शव बंधा हुआ मिला।
विज्ञापन

वहीं सूचना पर पहुंचे गांव लखोरी जलालपुर निवासी मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि महिला की कोई संतान नहीं थी। नौ बीघा जमीन है। जमीन को पाने के लिए हत्या की गई है। पुलिस छानबीन कर रही है। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हकीकत सामने आ जाएगी। तहरीर अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed