फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Elderly standing at the door of the bus dies due to a blow in the bus on the breaker

ब्रेकर पर बस में झटका लगने से बस के दरवाजे पर खड़े बुजुर्ग की नीचे गिरने से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Elderly standing at the door of the bus dies due to a blow in the bus on the breaker
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के संभल-मुरादाबाद मार्ग पर निर्माणधीन पुलिया के नजदीक मुरादाबाद से आ रही निजी बस के दरवाजे पर खड़े बुजुर्ग बस में ब्रेकर के झटके लगने के कारण चलती बस से नीचे गिर गए। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार लोगों ने बुजुर्ग को उठाया और जिला अस्पताल ले गए और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को घर ले गए और उसको सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के सैफ खां सराय निवासी जहीर अहमद (60) पुत्र हमीद रिश्तेदारी में मौत होने पर दफन में महमूदपुर माफी गए थे। सुबह 11.30 बजे करीब संभल के लिए मुरादाबाद से आ रही निजी बस में सवार हो गए। गर्मी होने के चलते वह बस के दरवाजे पर खड़े हो गए। जैसे ही बस संभल-मुुरादाबाद मार्ग पर बन रही पुलिया के नजदीक पहुंचे तो ब्रेकर आने पर बस चालक ने ब्रेक लगा दिए जिससे बस में झटका लगा और बस के दरवाजे पर खड़े बुजुर्ग चलती बस से नीचे गिर गए। बस में सवार यात्रियों ने जब देखा तो चालक से बस रोकने को कहा। लोगों ने तुरंत बुजुर्ग को उठाया और बस से ही जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। परिजनों का रो-रोक बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed