फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Elderly man dies after being hit by a train

Sambhal News: खेत पर पानी लगाने जा रहे बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by a train
बहजोई। ट्रेन की चपेट में आकर खेत पर पानी लगाने जा रहे मोहल्ला बंबा रोड निवासी बुजुर्ग हरपाल सिंह (60) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

हादसा रविवार की रात करीब 12 बजे चंदौसी-अलीगढ़ रेलमार्ग पर बहजोई-बबराला के बीच गांव मदारा के निकट हुआ। हलका प्रभारी दरोगा रामरतन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे, तो रेलवे लाइन के किनारे हरपाल सिंह का शव पड़ा था। परिजनों व आसपास के लोगों से मिली जानकारी में सामने आया कि हरपाल सिंह रात को खेत पर पानी लगाने के लिए जा रहे थे, किसी तरह ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। दरोगा ने बताया कि बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, हरपाल सिंह की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed