Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Elderly man dies after being hit by a roadways bus

Sambhal News: रोडवेज बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Sat, 28 Nov 2026 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 28 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by a roadways bus
जुनावई। थाना क्षेत्र में मेरठ ब्लॉक मुख्यालय के सामने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रोडवेज बस की टक्कर से जयवीर सिंह (65) की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुजुर्ग सीएचसी से दवा लेकर घर लौट रहे थे, तभी सड़क पर रोडवेज बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है।
थाना क्षेत्र के रमपुरा रामरायपुर गांव निवासी जयवीर सिंह शुक्रवार सुबह सीएचसी से दवा लेकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह मेरठ ब्लॉक मुख्यालय के सामने सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान सुबह 11 बजे करीब बदायूं की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जयवीर सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि मृतक के दामाद रामनिवास और परिवार के अन्य लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed