{"_id":"603d38be8ebc3ee94e4c5e87","slug":"elderly-farmer-dies-in-road-accident-chandausi-news-mbd381435038","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बुजुर्ग किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बुजुर्ग किसान की मौत
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में बैठे एक वृद्ध की मौत हो गई। तीन अन्य यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव महढोली निवासी बुजुर्ग किसान मुकद्दम सिंह (60) सोमवार की शाम अपनी बेटी की ससुराल जा रहे थे। जुनावई से टेंपों में अन्य यात्रियों के साथ बैठे थे। गुन्नौर चौराहे से आगे मेरठ-बदायूं मार्ग पर पहुंचने पर टेंपो के आगू एक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में टेंपो पलट गया। टेंपो पलटने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन अन्य लोग भी चोटिल हो गए।
घायल को राहगीरों ने एंबुलेंस से गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में चोटिल हुए अन्य लोग मौके से ही गंतव्य की ओर चले गए। चालक भी मौके पर नहीं मिला। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। किसान की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।