{"_id":"672bd8d4bf84c2a3e7023478","slug":"eight-roads-of-sambhal-will-be-improved-soon-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116178-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जल्द सुधरेंगी संभल की आठ सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जल्द सुधरेंगी संभल की आठ सड़कें
Thu, 07 Nov 2024 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका की आठ आदर्श सड़कों के निर्माण के लिए कार्ययोजना स्वीकृत हो गई है। इसी महीने में निर्माण कार्य शुरू किए जाने की उम्मीद है। टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी है। जिन सड़कों की कार्ययोजना स्वीकृत की गई है। इनमें जगह-जगह गड्ढे हैं जिनसे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नगर पालिका क्षेत्र के सरायतरीन में संभल-बहजोई मार्ग से जुड़ी सरायतरीन पुलिस चौकी की ओर जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। बिना बारिश के भी कीचड़ और गड्ढों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बड़ी आबादी से घिरे सरायतरीन की ज्यादातर आबादी इस सड़क से होकर गुजरती है। कार्ययोजना में यह सड़क भी मंजूर हो गई है। पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि सड़कों की कार्ययोजना मंजूर हो गई है। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नालों का निर्माण होगा
जल निकासी का उचित प्रबंध न होने की वजह से मामूली बारिश से शहर में जलभराव की स्थिति बन जाती है। सीवर लाइन भी बिना भौतिक सत्यापन के बिछा दी गईं। ऐसे में जल निकासी नहीं हो पाती। कई नाले बने तो जलनिकासी के लिए हैं लेकिन वह जलनिकासी नहीं कर पा रहे हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए पालिका की ओर से नाला निर्माण कराने की कार्ययोजना तैयार की गई थी। इस कार्ययोजना को भी मंजूरी मिल गई है। पालिका के ईओ ने बताया कि चौधरी सरायतरीन और हल्लू सराय में भैंस नदी को जोड़ते हुए नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह पालिका क्षेत्र में 16 नालों का निर्माण होना है। इससे जलभराव से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
00000000
इन इलाके में होना है सड़कों का निर्माण
मोहल्ला भूड़ा, मोहल्ला भालेभाज खां, मल्ली सराय, फतेहउल्ला सराय, फत्तेहउल्ला सराय, मोहल्ला कोट पूर्वी, हातिम सराय, मोहल्ला नाला शामिल हैं।
00000000
सड़क, नाले व अन्य विकास कार्यों की कार्ययोजना स्वीकृत हो गई है। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होनी बाकी है। उम्मीद है कि इसी महीने में निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। - मणिभूषण तिवारी, ईओ, पालिका संभल