फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Eight people of the same family deteriorated by eating sweets

मिठाई खाने से एक ही परिवार के आठ लोगों की हालत बिगड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Eight people of the same family deteriorated by eating sweets
कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव रूदायन में मिठाई खाने से एक ही परिवार के आठ लोगों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने सभी को गांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे बहजोई के निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अफजलपुर निवासी महीपाल बुधवार को अपनी पत्नी जलधारा के साथ सुसराल गांव रूदायन में आए थे। रक्षाबंधन पर बृहस्पतिवार की करीब सुबह दस बजे जलधारा ने अपने भाइयों और भतीजों को राखी बांधी और मिठाई दी। इसके बाद परिवार वालों ने मिठाई खाई। मिठाई खाने के बाद अचानक सभी की हालत बिगड़ने लगी। जलधारा के पति महिपाल ने बताया कि मिठाई बहजोई में एक दुकान से खरीदी थी। मिठाई खाने से परिवार के सभी लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गए। जिसमें छाया, अंशु, सितारा, अंशिका, रजत, आरती, प्रीति व रूमसिंह की हालत बिगड़ गई। सभी लोगों को गांव के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्रताप की हालत गंभीर होने पर उसे बहजोई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed