फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Eight nominations filed for prime post, investigation today

Sambhal News: प्रधान पद के लिए आठ नामांकन दाखिल, जांच पड़ताल आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Eight nominations filed for prime post, investigation today
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक सभागार में मंगलवार को उप चुनाव के लिए ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सुबह दस से चार बजे तक नामांकन पत्र शांतिपूर्ण तरीके से दाखिल किए गए। हसनपुर मुंजब्ता में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए गांव साकिन शोभापुर मुंजब्ता निवासी सत्यप्रकाश यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन

उप चुनाव के निर्वाचन अधिकारी पोप सिंह ने बताया कि गांव रसूलपुर धतरा के ग्राम प्रधान के पद के लिए दो महिला सहित आठ लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। गांव रुदायन में क्षेत्र पंचायत सदस्य संख्या 51 के पद के लिए दो प्रत्याशी में नामांकन पत्र जमा किए हैं। हसनपुर मुंजब्ता में क्षेत्र पंचायत सदस्य संख्या 97 के लिए चार नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन

पैंतिया के ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के लिए एक नामांकन पत्र जमा किया है। कनेटा निकट दहेली में ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के लिए रिक्त पद के लिए किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। बुधवार को सुबह दस से चार बजे तक नामांकन पत्र की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed