{"_id":"690fa61a16fe1ff2e6097881","slug":"eight-more-accused-sent-to-jail-in-land-dispute-sambhal-news-c-204-1-chn1001-124279-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जमीन पर कब्जे को लेकर हुए संघर्ष में आठ और आरोपियों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जमीन पर कब्जे को लेकर हुए संघर्ष में आठ और आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र में गंगा किनारे खाली पड़ी सिंचाई विभाग की भूमि पर कब्जे को लेकर दो दिन पूर्व दो पक्षों में हुए संघर्ष में आरोपी आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अब तक इस मामले में 14 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। पता हो कि बीते बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र में साधु मढ़ी आश्रम के पास खाली पड़ी सिंचाई विभाग की सैकड़ों बीघा भूमि पर कब्जे को लेकर तीन ग्रामों के दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले, फायरिंग भी हुई। इसमें करीब दर्जन भर लोग घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्ष के 17 नामजद व 14 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसमें शुक्रवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया गया था।
शनिवार को आठ अन्य आराेपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अब तक 14 आराेपियों को जेल भेजा जा चुका है। बाकी फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा दबिशें दी जा रही हैं। बताया जाता है कि गंगा किनारे सिंचाई विभाग की हजारों बीघा जमीन खाली पड़ी है, जिस पर दबंगों द्वारा कब्जा कर फसल उगाई जाती है। इस जमीन को लेकर कई बार पहले भी संघर्ष हो चुका है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मेघपाल सिंह का कहना है कि शनिवार को आराेपी तोताराम, राजेश, भगवान दास, रामदास, अंतराम, दीपक, राजीव, संकित कुमार आदि आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।