फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Eight local bodeis chairperson take in oath

आठ स्थानीय निकायों में अध्यक्षों और सभासदों ने समारोह पूर्वक की ली शपथ

Wed, 13 Dec 2017 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 13 Dec 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
Eight local bodeis chairperson take in oath
संभल में शपथ ग्रहण से पहले नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष आरिफा शकील को चांदी का ताज पहनाते समर्थक। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
संभल जिले की तीन नगर पालिकाओं और पांच नगर पंचायतों के अध्यक्षों तथा वार्ड सभासदों को मंगलवार को नामित अधिकारियों ने शपथ दिलाई। समर्थकों के भारी उत्साह के बीच संभल में निर्दलीय पालिकाध्यक्ष आरिफा शकील, सिरसी से बसपा की नगर पंचायत अध्यक्ष नूरजहां को उप जिलाधिकारी ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन


वहीं बहजोई से बसपा के नगर पालिकाध्यक्ष रमेश बादशाह, चंदौसी से भाजपा की नगर पालिकाध्यक्ष इंदुरानी, नरौली से निर्दलीय नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र, गुन्नौर से बसपा की नगर पंचायत अध्यक्ष शहला तबस्सुम, बबराला से निर्दलीय नगर पंचायत अध्यक्ष सुषमा यादव, गवां से भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल को पद की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहशण समारोह के दौरान समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया। दिग्गजों ने सियासी तीर चलाए। स्वागत और आतिशबाजी का दौर चला। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। सिरसी में दस सभासदों ने शपथ नहीं ली।
विज्ञापन


संभल के नगर पालिका मैदान में मंगलवार को तैयारी पूरी हो चुकी थीं। दोपहर ढाई बजे तक मैदान लोगों से भर गया। पालिकाध्यक्ष आरिफा शकील अपने पति हाजी मेंबर शकील के साथ मंच पर पहुंचीं। तब समर्थकों में उत्साह बढ़ गया। इसके बाद मंच पर सभासदों को भी बैठा लिया गया। उप जिलाधिकारी राशिद अली खां ने 3.40 बजे नगर पालिकाध्यक्ष आरिफा शकील का पद की शपथ दिलाई। इसके बाद तीन बार में सभी 37 वार्ड सभासदों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद, राज्यसभा सांसद जावेद अली खां, मुरादाबाद देहात से विधायक हाजी इकराम कुरैशी, अथहर अंसारी, पूर्व विधायक शरीयतउल्ला, हाजी मेंबर शकील ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गजों ने सियासी तीर चलाए और विपक्षियों पर निशाना साधा। इस माहौल में समर्थकों ने खूब उत्साह बढ़ाया। समारोह में पूर्व पालिकाध्यक्ष नुसरत इलाही, सुहेल इकबाल, सईद अख्तर इस्राइली भी रहे। इससे पहले सिरसी में उपजिलाधिकारी संभल ने बसपा की नगर पंचायत अध्यक्ष नूर जहां को शपथ दिलाई। पूर्व पालिकाध्यक्ष तरन्नुम अकील, नगर पंचायत अध्यक्ष के पति मोहम्मद वसीम समेत तमाम लोग रहे। सिरसी में 15 वार्ड हैं। मगर पांच सभासदों ने ही शपथ ली। दस सभासदों ने शपथ लेने से इनकार कर दिया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के इंतजाम रहे। संभल में ज्यादा चौकसी रही। महिला पुलिस को भी तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed