{"_id":"67eeea6e1ce7278bce09012e","slug":"eight-lakh-rupees-were-swindled-from-a-cancer-patient-by-getting-him-insured-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-121031-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कैंसर पीड़ित का बीमा कराकर हड़प लिए आठ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कैंसर पीड़ित का बीमा कराकर हड़प लिए आठ लाख रुपये
Fri, 04 Apr 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। कैंसर पीड़ित व्यक्ति का बीमा कराकर आठ लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। युवक की मौत के बाद तकाजा करने पर आरोपियों ने पीड़ित पत्नी को दी। पूरे मामले में महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
थाना रजपुरा के गांव मुटैना निवासी महिला बबिता शर्मा ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते वर्ष 2015 में उसके पति मानक चंद्र शर्मा को कैंसर हो गया था। दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार कराने के बाद भी फायदा नहीं हुआ। इसके बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके पति का बीमा कराने पर 10 लाख रुपये मिलने की बात कहते हुए आधारकार्ड, पैनकार्ड, बैंक पासबुक व बीमा के कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए और सभी कागजात अपने पास रख लिए। 2019 में पति की मौत के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ उसके घर आया और उसे मुरादाबाद स्थित बीमा कंपनी के ऑफिस ले गए। जहां पर उससे कई फाइलों पर हस्ताक्षर कराए। इसके बाद 24 मार्च 2020 को एक इंश्योरेंस कंपनी से उसके खाते में 723356 रुपये उसके खाते में आए तो आरोपी अपने साथियों के साथ घर आया और उससे कई चेक पर हस्ताक्षर कराकर बीमा की धनराशि कई खातों में ट्रांसफर करा ली। जानकारी होने पर जब उसने आरोपियों से रुपयों का तकाजा किया तो उसे धमकी दी जा रही हैं।
-- --
इनसेट
-- --
कागजों में आरोपी ने लिंक करा दिया था अपना मोबाइल नंबर
पीड़िता ने बताया कि गांव मुटैना निवासी आरोपी ने बीमा से जुड़े आधारकार्ड समेत उसके अन्य कागजातों में अपना नंबर लिंक करा लिया था। यही कारण रहा कि बीमा की धनराशि जब उसके खाते में आई तो उसे जानकारी नहीं हुई। बाद में आरोपी ने अपने साथियों की मदद से कई चेक पर हस्ताक्षर कराकर बीमा की धनराशि निकालकर कई खातों में डलवा दी।
विज्ञापन
-- --
इनसेट
-- --
एक सोसाइटी समेत कई लोगों के खाते में डाल दिया बीमा का पैसा
बहजोई। महिला ने बताया कि आरोपियों ने पति की मौत के बाद उसके खाते में आई धनराशि की जानकारी नहीं होने दी और बाद में बीमा की धनराशि में से 2 लाख रुपये एक खाते में, 60 हजार रुपये एक सोसाइटी के खाते में, ढाई लाख रुपये बबराला निवासी एक व्यक्ति के खाते में, 50 हजार रुपये एक अन्य खाते में डलवा दिए।
-- --
इनसेट
-- --
रुपयों का तकादा करने पर धमकी दे रहे आरोपी
बहजोई। महिला ने बताया कि उसके खाते में बीमा की धनराशि आने पर उसने उन व्यक्तियों से रुपयों का तकादा किया, तो उस व्यक्ति ने बीमा कराने में हुए खर्च का हवाला देते हुए पहले तो रुपया देने में आनाकानी की। बाद में साफ इंकार कर दिया था। अब आरोपियों की ओर से उसको बार-बार धमकी दी जा रही है।
करीब चार वर्ष पहले आरोपियों पर हो चुकी है रिपोर्ट दर्ज
महिला ने बताया कि बीमा की धनराशि लौटाने से इंकार करने पर उसने दो आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2020 में थाना रजपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बावजूद इसके अभी तक पूरे मामले में न तो कोई कार्रवाई हुई और न ही सुनवाई।
रजपुरा पुलिस ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में लगा दी थी एफआर
एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि महिला बबिता शर्मा के कैंसर पीड़ित पति की मौत के बाद बीमा की धनराशि हड़पने के मामले में जानकारी सामने आई है। 2020 में महिला ने आरोपियों के खिलाफ जो रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उसमें सबूतों की कमी के चलते पुलिस ने एफआर लगा दी थी। एएसपी ने बताया कि बावजूद इसके मामला धोखाधड़ी से बीमा की रकम हड़पने से जुड़ा है और महिला की ओर से पूरे मामले में शिकायती पत्र दिया जा रहा है। इस शिकायती पत्र के आधार पर ही पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कराई जाएगी।