{"_id":"610d908a8ebc3e88e51ab732","slug":"eight-including-four-women-sent-to-jail-for-stone-pelting-on-police-chandausi-news-mbd3984025193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर पथराव के मामले में चार महिलाओं समेत आठ को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर पथराव के मामले में चार महिलाओं समेत आठ को भेजा जेल
विज्ञापन
संभल। गांव बलकरनपुर में पुलिस पर पथराव करने के मामले में चार महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, अन्य आरोपी फरार हैं, पुलिस तलाश में दबिश दे रही है। गांव में सन्नाटा पसरा है।
गांव बलकरनपुर में ओवरहेड टैंक के लिए प्रस्तावित जमीन पर बुधवार की रात ग्रामीणों ने चबूतरा बनाकर देव प्रतिमा स्थापित कर दी थी। गुरुवार सुबह देव प्रतिमा हटाने के दौरान गांव के पूर्व प्रधान के पक्ष ने पुलिस पर पथराव कर दिया है। राजस्व विभाग और पुलिस की ओर से 32 लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें चार महिला महिलाओं सहित 17 लोग नामजद और 10 से 15 लोग अज्ञात थे। पुलिस ने चार आरोपियों नरेश पाल, किशनपाल, राजू, वीरेश कुमार को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। इनके अलावा पुलिस ने शुक्रवार को मीरा देवी, संतोष, लक्ष्मी देवी, सर्वेेश देवी गिरफ्तार कर लिया है। सभी को न्यायालय में पेश किया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गांव बलकरनपुर प्रकरण में चार महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
गोपाल सिंह, सीओ चंदौसी