फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Eight accused presented in court in stone pelting and firing case

पथराव व फायरिंग मामले में आठ आरोपियों को कोर्ट में किया पेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Eight accused presented in court in stone pelting and firing case
चंदौसी/कुढ़फतेहगढ़। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मल्हपुर भवानी में शनिवार की सुबह हुए पथराव व फायरिंग की घटना में पुलिस ने गिरफ्तार आठ लोगों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले में पुलिस ने 19 नामजद सहित 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह गांव मल्हपुर भवानी में सीताराम की नातिन मोनिका (4) को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में बच्ची घायल हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ था। सूचना पर पुलिस के सामने ही आरोपियों ने पथराव व फायरिंग की थी। जिसमें 11 लोग घायल हुए थे। घटना को लेकर पुलिस ने शनिवार की रात दोनों पक्षों के खुशीराम, हरी सिंह, अमरीश, जयपाल, यादराम, राजाराम मौर्य, प्रेमशंकर मौर्य, देवकी नंदन, सीताराम, यशपाल, विकास, मोहित, वीरेश, प्रेम सिंह, चंद्रपाल, सोमवीर, यशपाल, अरविंद सहित 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही आठ लोगों को भी गिरफ्तार किया था। जिन्हें रविवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इसके अलावा पुलिस फरार अभियुक्तों की धरपकड़ को दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed