फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Eid namaz will be held at 9 am in the Eidgah of Sambhal.

Sambhal News: संभल की ईदगाह में ईद की नमाज सुबह नौ बजे होगी

Wed, 10 Apr 2024 11:02 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 10 Apr 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Eid namaz will be held at 9 am in the Eidgah of Sambhal.
संभल। ईद उल फितर का पर्व बृहस्पतिवार को जिले में मनाया जाएगा। संभल-आदमपुर मार्ग स्थित शाही ईदगाह पर ईद की नमाज सुबह 9 बजे अदा की जाएगी। जबकि संभल की शाही जामा मस्जिद पर ईद की नमाज सुबह 9 बजे होगी।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन की चौकसी रहेगी। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने छह जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। इसमें सीओ, डिप्टी कलेक्टर और परियोजना निदेशक शामिल हैं। इसके अलावा 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और सात सब सेक्टरवार मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की है। इन सभी सब सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती ईदगाह और जामा मस्जिद पर रहेगी। यह सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में पूरी निगरानी बनाए रखेंगे। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने जिले की पुलिस के अलावा अतिरिक्त फोर्स की भी जिले में तैनाती की है।
विज्ञापन

संभल की शाही जामा मस्जिद पर ईद की नमाज सुबह 9 बजे अदा की जाएगी।



संभल-आदमपुर मार्ग स्थित शाही ईदगाह पर ईद की नमाज सुबह 9 बजे अदा की जाएगी।

सरायतरीन के मोहल्ला कोटला स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज सुबह 8 बजे अदा की जाएगी।



सरायतरीन के मोहल्ला दरबार स्थित शाही जामा मस्जिद पर ईद की नमाज सुबह 8.30 बजे अदा की जाएगी।

सिरसी ईदगाह बिलारी रोड (सुन्नी) 8 बजे नमाज अदा की जाएगी।

सिरस ईदगाह मुकर्रबपुर रोड (शिया) 9 बजे नमाज अदा की जाएगी।


चंदौसी में छोटी ईदगाह पर नमाज सुबह 6.45 बजे अदा की जाएगी।

चंदौसी में बड़ी ईदगाह पर नमाज सुबह 7. 45 बजे अदा की जाएगी।

नरौली ईदगाह पर नमाज सुबह 8.30 बजे अदा की जाएगी।

नरौली के शेख जकरिया बड़ा मदरसा में नमाज 8 बजे अदा की जाएगी



नरौली जामा मस्जिद पर सुबह 9 बजे नमाज अदा की जाएगी।


जनेटा ईदगाह पर नमाज सुबह 9 बजे अदा की जाएगी।

गुन्नौर बड़ी ईदगाह पर नमाज सुबह 8.30 बजे अदा की जाएगी।

गवां ईदगाह पर नमाज सुबह 9 बजे अदा की जाएगी।

बबराला में मस्जिद में नमाज सुबह 8.30 बजे अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed