{"_id":"6a861308d6eee3116f02540e","slug":"efforts-to-develop-a-four-lane-route-from-kalki-dham-to-the-ganga-expressway-gain-momentum-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-139204-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कल्किधाम से गंगा एक्सप्रेसवे तक फोरलेन मार्ग की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कल्किधाम से गंगा एक्सप्रेसवे तक फोरलेन मार्ग की कवायद तेज
Thu, 20 Aug 2026 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
संभल। गांव ऐंचोड़ा कंबोह में निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम मंदिर को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले फोरलेन मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण की कवायद तेज हो गई है। पीडब्ल्यूडी ने इस परियोजना पर 232 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान लगाया है। हालांकि, अभी यह प्रस्तावित है। फाइनल होने के बाद इसका विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
दरअसल, वित्तीय वर्ष 2026-27 में धर्मार्थ योजना के अंतर्गत संभल-जोया मार्ग से ऐंचोड़ा कंबोह कल्किधाम होते हुए खिरनी इंटरचेंज गंगा एक्सप्रेस-वे तक चार लेन मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के कार्य को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना में सैदनगली-मनोटा-चौधरपुर मार्ग पर भूमि अधिग्रहण होगा। जबकि बदायूं-बिल्सी-बिजनौर (राज्य मार्ग-51) के चौड़ीकरण के लिए प्रस्तावित भाग का हिस्सा भी शामिल है। इसके अलावा महत्वाकांक्षी 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग और मुरादाबाद-गवां-बुलंदशहर मार्ग का चौड़ीकरण भाग भी इसमें शामिल है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुनील प्रकाश के मुताबिक, जोया रोड से सैदनगली के बीच 14.5 किलोमीटर तक भूमि अधिग्रहण पर 32 करोड़ रुपये खर्च प्रस्तावित है। जबकि बदायूं-बिल्सी-बिजनौर (राज्य मार्ग-51) के 18 किलोमीटर तक चौड़ीकरण के लिए 145 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा संभल-मुरादाबाद-गवां मार्ग के चौड़ीकरण और निर्माणाधीन चौबीस कोसीय परिक्रमा मार्ग पर धनराशि खर्च की जानी है। फिलहाल 232 करोड़ रुपये का खर्च प्रस्तावित किया गया है। इसे फाइनल होना बाकी है। फाइनल होने के बाद इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
ऐंचोड़ा कंबोह स्थित निर्माणाधीन कल्कि धाम मंदिर को जोड़ते गंगा एक्सप्रेसवे तक फोरलेन सड़क परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। करीब 232 करोड़ रुपये का खर्च प्रस्तावित किया है। यह अभी फाइनल होना बाकी है। फाइनल होते ही इसका विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। -सुनील प्रकाश, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, संभल