{"_id":"5a2c417a4f1c1b193e8b7bb0","slug":"effogu-of-electricity-minister-burnt-on-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की बढ़ती दरों के विरोध में भाकियू ने विद्युत मंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की बढ़ती दरों के विरोध में भाकियू ने विद्युत मंत्री का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
संभल के गांव खिरनी में बिजली मंत्री का पुतला जलाते भाकियू के कार्यकर्ता।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की दरों में की जा रही बढ़ोत्तरी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने मोर्चा खोल दिया। किसानों ने खिरनी तिराहे पर विद्युत मंत्री का पुतला फूंककर नारेबाजी की। भाकियू ने चेतावनी दी है कि बिजली की बढ़ती दरों को जब तक वापस नहीं लिया जाता है तब तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। भारतीय किसान यूनियन असली के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में खिरनी तिराहे पर किसानों की पंचायत हुई।
सैकड़ों किसान एकत्र हुए। पंचायत में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी नीतियों को लागू कर किसानों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक जो सरकारें रहीं हैं उनमें सबसे किसानों के सबसे ज्यादा खिलाफ भाजपा सरकार है। उन्होंने बिजली बिलों की जा रही बढ़ोत्तरी की निंदा करते हुए प्रदेश सरकार से बढ़ती दरों को वापस लेने की मांग उठाई।
बैठक में किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक प्रदेश सरकार बिजली की बढ़ती दरों को वापस नही लेती है तब तक प्रदेश का किसान का किसान आंदोलन करता रहेगा और अपनी कुर्बानी देने में भी पीछे नही हटेगा। पंचायत में जयवीर सिंह, वीर सिंह यादव, प्रेम सिंह, जितेंद्र, वीरपाल सिंह, कुवंरपाल सिंह, उमेश, टप्पू सिंह, अमरनाथ सिंह, राम बहादुर, नत्थू सिंह, विनेश, वीरेंद्र सिंह, रामपाल सिंह यादव, सुलेमान, मोहम्मद वारिस रहे। अध्यक्षता मलखान सिंह व संचालन गंगा फल यादव ने किया।