फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   efect of changing weather on mango in sambhal

लगातार बिगड़ते मौसम से फलों के राजा आम की फसल पर छाया संकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
efect of changing weather on mango in sambhal
असमोली क्षेत्र में लहलहाती फलों के राजा आम के पेड़ पर बौर। - फोटो : SAMBHAL
ओबरी (संभल)। लगातार बिगड़ते मौसम से जहां सब्जियों के राजा आलू, गेंहू और सरसों आदि की फसलें प्रभावित हुई हैं, वहीं अब फलों के राजा आम पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बागवानों को भी चिंता सताने लगी है कि अबकी बार कहीं आम की मिठास भी फीकी न रह जाए।
विज्ञापन

असमोली क्षेत्र में आम के बागों का रकबा बड़े हिस्से में फैला हुआ है। दूरदराज तक यहां से आम का निर्यात किया जाता है। उद्यान विभाग ने बागवानों को सचेत रहकर आम की पैदावार पर बारीकी से नजर रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

दरअसल, इस बार बेमौसम बारिश से आम जनजीवन प्रभावित है। फसलें भी अछूती नहीं रहीं। संभल जिले में कहीं गेहूं तो कहीं आलू को खूब नुकसान पहुंचा। सरसों भी खराब हो गई। अब मौसम बदल रहा है। आम की फसल अपने जोर पर है। पेड़ों पर खूब फूल लदा हुआ है। यह फूल तब तक ही ठीक हैं जब तक बारिश या फिर आंधी न आए। अमूमन बारिश के साथ आंधी में यह पेड़ से झड़कर नीचे गिर जाता है। पैदावार खराब हो जाती है। लेकिन बदलते मौसम के बीच हो रही बारिश और तेज हवा ने अभी से ही बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। फलों के राजा आम की पैदावार इस बार अच्छी रहने की उम्मीद है। लेकिन मौसम का यही हाल रहा तो इस पर संकट के बादल कम नहीं होंगे। फसल पर फर्क पड़ेगा। जिले के उद्यान अधिकारी का कहना है कि आम की पत्तियों को तापमान से नुकसान होता है। सुबह में मौसम सर्द रहने और दोपहर में गर्म हो जाने से पेड़ों का विकास प्रभावित होता है। जिसका सीधा असर फूल के बनने तथा उसके विकास पर पड़ता है। जिससे पैदावार प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed