फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   E-rickshaws will not be able to go to Chandausi market from today till Bhai Dooj.

Sambhal News: आज से भाई दूज तक चंदौसी के बाजार में नहीं जा पाएंगे ई-रिक्शा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws will not be able to go to Chandausi market from today till Bhai Dooj.
चंदौसी के खुर्जा गेट तिराहे पर सोमवार की दोपहर लगे जाम को खुलवाने का प्रयास करता पुलिस कर्मी। स
चंदौसी। दिवाली 20 अक्टूबर को है। 18 अक्टूबर को धनतेरस वाले दिन से त्योहार शुरू हो जाएंगे और भाई दूज तक चलेंगे। त्योहार पर शहर के प्रमुख बाजारों में भीड़ उमड़ने से जाम की स्थिति बनने लगी है। इससे निपटने के लिए यातायात पुलिस ने रूट प्लान तैयार किया है। 14 अक्टूबर यानी मंगलवार से शहर में रूट प्लान लागू कर दिया जाएगा। त्योहार के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों में ई-रिक्शा के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा और तिराहे व चौराहों पर होमगार्ड की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

बता दें कि बड़ा बाजार, सर्राफा बाजार, पसरट्टा बाजार, फड़ियाई बाजार, ब्रह्म बाजार, घंटाघर, मुरादाबाद गेट, फव्वारा चौक, संभल गेट, खुर्जा गेट आदि बाजार शहर के व्यस्ततम बाजार में हैं। यहां सड़कें भी सकरी हैं। सड़कों पर दोनों ओर दुपहिया वाहनों के खड़े होने से रास्ता और भी सकरा हो जाता है। उसमें भी ई-रिक्शा शहर में प्रवेश कर जाते हैं।
विज्ञापन

भारी संख्या में ई-रिक्शों के बाजार में आने से जाम लग जाता है। ग्राहकों और दुकानदारों को जाम के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
धनतेरस से बाजार में और भी अधिक भीड़ हो जाएगाी। यातायात प्रभारी दुष्यंत वालियान ने बताया कि आगामी त्योहारों को मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट चार्ट तैयार कर लिया है जो कि मंगलवार से लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फव्वारा चौक, संभल गेट, खुर्जा गेट, ब्रह्म बाजार, बिसौली गेट से मंगलवार से ही ई रिक्शा का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। अगर कोई नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed