फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   E-rickshaw rider miscreants robbed with ride

ई-रिक्शा सवार बदमाशों ने सवारी के साथ की लूटपाट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw rider miscreants robbed with ride
संभल। बहन के घर से लौट रहे युवक के साथ ई-रिक्शा सवार दो बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने बदमाशों के जाने के बाद यूपी112 पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार किया गया है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सिहावली निवासी बॉबी शर्मा पुत्र धर्मपाल शर्मा रविवार की दोपहर अमरोहा के ढबारसी निवासी अपनी बहन के घर से अपने गांव लौट रहे थे। चौधरी सराय से ई-रिक्शा में सवार हो गए। पीड़ित ने बताया कि ई-रिक्शा में सवार दो लोग थे। हयातनगर थाना क्षेत्र के मोतीनगर के खेत खलिहानों में ले गए। जहां तलाशी करने लगे। विरोध किया तो मारपीट की और जेब में रखे सात हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद जब बदमाश मौके से चले गए तो यूपी112 पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हयातनगर थाना इंस्पेक्टर राजेश सोलंकी ने बताया कि इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। यूपी 112 पुलिस की ओर से भी कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed