{"_id":"6a1605258f86022e2209cb41","slug":"e-rickshaw-driver-attacked-with-sharp-weapon-injured-sambhal-news-c-204-1-chn1001-129579-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ई-रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ई-रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला, घायल
विज्ञापन
चंदौसी। गांव रुस्तमगढ़ उगिया में उधार के 1500 रुपये के लिए हुए विवाद में ई-रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गले के पास वार से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगर के करेली रोड निवासी आकाश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। करीब एक माह पहले उसने गांव करेली निवासी एक व्यक्ति से 1500 रुपये उधार लिए थे। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह चंदौसी से सवारी लेकर गांव उगिया जा रहा था। आरोप है कि करेली गांव के पास उस व्यक्ति ने उसे देख लिया और अपने बेटे को रुपये मांगने के लिए पीछे भेज दिया।
गांव रुस्तमगढ़ उगिया के पास आरोपी युवक ने ई-रिक्शा रुकवाकर रुपये का तकाजा किया। ई-रिक्शा चालक आकाश ने शाम तक रुपये लौटाने की बात कही। इसी बात पर विवाद हो गया और आरोपी ने धारदार हथियार से उसके गले के पास हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए, जहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि घायल के पिता रामपाल की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।