{"_id":"68659081f65f4798fe091c00","slug":"during-the-trial-the-pipe-of-the-overhead-tank-suddenly-burst-and-the-premises-were-filled-with-water-sambhal-news-c-204-1-chn1003-121216-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रायल करते समय अचानक ओवरहेड टैंक का पाइप फटा, परिसर में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रायल करते समय अचानक ओवरहेड टैंक का पाइप फटा, परिसर में भरा पानी
Thu, 03 Jul 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
बबराला। नगर में शाम छह बजे करीब ओवरहेड टैंक का ट्रायल कार्य चल रहा था। तभी अचानक पाइप फट गया। जिससे पड़ोस में बनी पुलिस चौकी व शांति देवी विद्यालय सहित आस पड़ोस के रास्तों में घुटनों तक पानी भर गया। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हुई।
बबराला में पुलिस चौकी के पीछे करीब चार दशक पुराना ओवरहेड टैंक है। इस ओवरहेड टैंक से पिछले दस साल से वाटर सप्लाई नहीं की जा रही थी। हाल ही में सरकार की योजना के तहत ओवरहेड टैंक की सफाई आदि का कार्य कर दुरुस्त किया गया। बुधवार की शाम छह बजे करीब ओवरहेड टैंक से घरों में पानी की सप्लाई के लिए ट्रायल किया जा रहा था। इसी दौरान ओवरहेड टैंक का पाइप फट गया। जिससे तेज धार के साथ पानी बहने लगा और पुलिस चौकी, शांति देवी विद्यालय परिसर समेत आसपास की गलियों में टैंक का पानी घुस गया। जिससे घुटनों तक जलभराव होने से लोगों को आने जाने में दिक्कत हुई। जननिगम की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पानी बहना बंद किया। तब कहीं आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
जल निगम की ओर से नगर में बिछाई गई पाइपलाइन में पानी पहुंचाने के लिए ट्रायल पर कार्य किया जा रहा था। जिसके चलते पाइप मे रिसाव हो गया हालांकि पानी रिसाव होने के कुछ देर बाद स्थिति पर काबू पा लिया। जल्द सुचारू रूप से व्यवस्था चालू कराई जाएगी।
विज्ञापन
-अमरेश तिवारी, ईओ बबराला।