{"_id":"6213e60c4287b65dc36cd285","slug":"during-the-panchayat-there-was-a-fight-between-the-two-sides-a-stampede-broke-out-chandausi-news-mbd4195567106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट, मची भगदड़
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव कलहा में जमीन के विवाद को लेकर हुई पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इससे पंचायत में भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों ने थाने में पहुंचकर एक-दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है।
गांव कलहा निवासी राजाराम ने थाने में दी तहरीर में कहा कि गांव के चंद्रपाल को दो वर्ष पूर्व दस बीघा जमीन बेची थी। इसमें चंद्रपाल ने पांच हजार रुपये बयाना दिया था। अब वह बिना रुपये दिए दो दिन से भूमि पर निर्माण कार्य करा रहा था। मौके पर पहुंच राजाराम ने विरोध किया। मामला सुलझाने के लिए पंचायत बैठ गई। पंचायत के दौरान चंद्रपाल पक्ष के लोगों ने मारपीट की।
उधर, दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान संजय सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा कि सोमवार को चंद्रपाल उनके पास पहुंचे और कहा कि दो वर्ष पहले दस बीघा जमीन को राजाराम वापस मांग रहा है। थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि पंचायत के दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई। जांच के लिए मौके पर पुलिस भेजी है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।