फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   During the measurement, there was a fight between the accountant and the farmers

पैमाइश के दौरान लेखपाल व किसानों में हाथापाई, एक दूसरे के खिलाफ दी तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
During the measurement, there was a fight between the accountant and the farmers
जुनावई। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव में पंचायत भवन भूमि का सीमांकन करते समय लेखपाल व किसान के बीच कहासुनी हो गई। इस मामले में हाथापाई होने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। लेखपाल ने मारपीट के साथ अभिलेख फाड़ने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के सिकरौरा खादर पर लेखपाल संजीव कुमार तैनात हैं। बुधवार की दोपहर को वह गांव बिलासपुर में पंचायत भवन के लिए भूमि का सीमांकन करने गए थे। भूमि का सीमांकन करते समय ग्राम प्रधान पति अशोक कुमार सहित अन्य लोग भी मौके पर मौजूद थे। उसी समय गांव के चार लोग आ गए। आरोप है कि लेखपाल को धमकाते हुए भूमि का सीमांकन करने से मना किया। लेखपाल के द्वारा अनसुना करने पर आरोपियों ने गाली गलौज की। गाली देने का विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गई।
विज्ञापन

लेखपाल संजीव कुमार का आरोप है कि आरोपी चारों लोगों ने उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की है। सरकारी काम में बाधा डाला है। काम नहीं करने दिया और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी है। लेखपाल ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है। अन्य ग्रामीणों के विरोध पर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल पर भी मारपीट का आरोप
क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी मनोहर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह लेखपाल से जमीन के विषय में जानकारी कर रहे थे। इसी बात से नाराज होकर लेखपाल ने उनके साथ गाली गलौज कर अभद्र भाषा पर उतर आए। गाली देने से मना करने पर लेखपाल ने तीन चार थप्पड़ मार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed