फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   During checking, challans of 54 vehicles were deducted, mitigation fee of Rs 19 thousand was collected

चेकिंग के दौरान 54 वाहनों के काटे चालान, 19 हजार रुपये वसूला शमन शुल्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
During checking, challans of 54 vehicles were deducted, mitigation fee of Rs 19 thousand was collected
चंदौसी के गोशाला रोड पर बाइक सवार होने पर चालान करते यातायात प्रभारी। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। यातायात पुलिस ने द्वारा शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बाइकों पर तीन सवारी, हेलमेट न लगा होने व कागजात पूरे न होने पर चालान काटे गए। वाहन चेकिंग अभियान से वाहन स्वामियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यातायात प्रभारी अनुज मलिक ने अपनी टीम के साथ शहर के गोशाला रोड, फव्वारा चौक, घंटाघर, बदायूं चुंगी आदि स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बाइकों पर तीन सवारी बैठने, हेलमेट न लगा होने, वाहनों के कागजात पूरे न होने, कार की सीट बेल्ट न बांधने आदि कारणों से वाहनों के चालान काटे गए। यातायात प्रभारी ने बताया कि अभियान के दौरान 54 वाहनों के चालान ऑनलाइन व ऑफलाइन काटे। साथ ही 19 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। वाहन चेकिंग अभियान से बाइक सवारों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। उन्होंने कहा कि वाहन चेकिंग अभियान जारी बना रहेगा। साथ ही बाइकों पर तीन या उससे ज्यादा सवारी सफल न करें। इसी स्थिति में हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाए। इससे चालक का जीवन सुरक्षित बना रहता हैं। इस दौरान टीम शामिल रोहित कुमार, हरेंद्र सिंह, ब्रह्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed