फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   duplicate cable recovered

छापाः आरके लाइट के नाम पर नकली केबिल बरामद

Sun, 17 Jul 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल Updated Sun, 17 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
duplicate cable recovered
चंदौसी में आरके लाइट ब्रांड का डुप्लीकेट केबिल पकड़े जाने के बाद कार्रवाई करते कर्मचारी व पुलिस।

विज्ञापन
 वेस्ट यूपी के शहरों में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली केबिल और अन्य घटिया विद्युत उपकरण बेचे जा रहे हैं। चंदौसी में शनिवार को केबिल बनाने वाली नामी कंपनी आरके लाइट के नाम पर बिक रहे पांच लाख के केबिल बरामद किए गए। आरके लाइट के अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ छापा मारकर दो स्थानीय दुकानदारों से पांच लाख रुपये का केबिल बरामद किया है। इनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। उधर, बृहस्पतिवार को मुरादाबाद के ग्रामीण क्षेत्र बिलारी में कंपनी के प्रतिनिधियों ने छापेमारी करके कई दुकानदारों से कंपनी के नाम से बिक रहे बड़ी मात्रा में नकली केबिल बरामद किए थे।   

चंदौसी में बिजली का तार बनाने वाली दिल्ली की कंपनी आरके लाइट को शहर में काफी समय से उनकी कंपनी के नाम से नकली तार बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। 12 जुलाई को कंपनी प्रतिनिधि शहर की दुकानों पर ग्राहक बनकर पहुंचा और तार खरीद लिया। 
विज्ञापन

कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक फैसल त्यागी ने बताया कि खरीदे गए तार को 13 जुलाई को लैब भेजा गया। जो परीक्षण के दौरान नकली पाया गया। इसके बाद फैसल त्यागी ने शनिवार को
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सभाराज यादव व एएसपी कमलेश दीक्षित से मिलकर इसकी जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव के निर्देश पर कोतवाली पुलिस के साथ टीम ने मुसिंफ रोड पर दो दुकानों पर छापेमारी की। जिसमें करीब पांच लाख रुपये कीमत का तार बरामद किया, जो नकली बताया जा रहा है।


 शहर के अंदर एक दुकान पर छापा मारा, जहां कुछ नहीं मिला। फैसल त्यागी ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। टीम में पल्लव गुप्ता, रमेश गिरि, दीपक कुमार, राजकुमार, चंदन व गौरव शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed