फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Due to the moisture of the rain, the roof of the kutcha house fell, father and son buried

बारिश की नमी से कच्चे मकान की छत गिरी, पिता-पुत्र दबकर घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Due to the moisture of the rain, the roof of the kutcha house fell, father and son buried
संभल। बारिश की नमी के चलते ग्रामीण के कच्चे मकान की छत गिर गई। इसमें ग्रामीण और उसका बेटा दब गया। ग्रामीण के पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और किसी तरह मलबे से ग्रामीण व उसके बेटे को बाहर निकाला। निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। अब ग्रामीण की हालत ठीक है। यह हादसा बारिश की नमी के चलते हुआ। पवांसा ब्लॉक के गांव चिरौली भगवंतपुर निवासी फुरकान सोमवार की रात परिवार के साथ कच्चे मकान में सो रहे थे। उनका 12 वर्षीय बेटा सलमान नजदीक में लेटा था। पत्नी व अन्य लोग कमरे में दूसरी तरफ सो रहे थे। देर रात अचानक छत गिर गई।
विज्ञापन

इसमें फुरकान और उनका बेटा सलमान दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर जागे परिजनों ने शोर मचा दिया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पिता-पुत्र दबे हुए थे। किसी तरह बाहर निकाला और निजी चिकित्सक से उपचार कराया। पीड़ित ने बताया कि 2017 कमरे की छत गिरी थी तो प्रधानमंत्री आवासीय योजना के लिए आवेदन किया था लेकिन योजना का लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि वह आवासीय योजना के लिए ग्राम प्रधान और अधि कारियों के काफी चक्कर लगा चुका है लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि गनीमत रही छत का एक ही हिस्सा गिरा। यदि पूरी छत गिर जाती तो पूरा परिवार दब जाता और बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे में पीड़ित का घरेलू सामान भी दबा है। करीब दस हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed