फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Due to repair of pipeline, there is water crisis in many localities

Sambhal News: पाइप लाइन की मरम्मत के कारण कई मोहल्लों में पानी का संकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Due to repair of pipeline, there is water crisis in many localities
चंदौसी(संभल)। फड़याई बाजार में पाइप लाइन की मरम्मत कार्य के चलते शनिवार सुबह से ही नगर के कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। भीषण गर्मी में पीने तक के पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ा। जिन घरों में सबमर्सिबल नहीं थे। मजबूरी में वह लोग अपने घरों से निकलकर दूरदराज लगे हैंडपंपों से पानी भरकर लाने को मजबूर हो गए। शाम को जब मरम्मत कार्य पूरा हो गया तब जाकर शाम करीब छह बजे लोगों को पानी की आपूर्ति मिल सकी।
विज्ञापन


नगर में करीब 56 करोड़ की लागत से पांच ओवरहेड टैंक व 170 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई थी। इतनी बड़ी धनराशि खर्च होने के बावजूद लोगों को ढंग से पानी की सप्लाई तक नहीं मिल पा रही। शहर में जगह-जगह पाइप लाइन लीकेज हो रही है। शनिवार को फड़याई बाजार की पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत करने के लिए सड़क खोद दी गई। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना तो करना ही पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, मोहल्ला शेखियान, बड़ा महादेव, रुस्तगी मोहल्ला, आवास विकास, खुर्जा गेट, गोपाल मोहल्ला सहित अन्य जगहों पर पेयजल संकट गहरा गया। लोगों का कहना है कि पाइप लाइन की मरम्मत के चलते शनिवार सुबह से ही पानी सप्लाई नहीं मिली। ऐसे में उन्हें सरकारी नलों या पड़ोसियों के सबमर्सिबल से पानी लाकर काम चलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
घरेलू व रोजमर्रा के कार्यों तक के लिए पानी को तरसना पड़ा। पालिका को पानी के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी।
-अर्चना कुमारी, निवासी बड़ा महादेव
.........
भीषण गर्मी का ध्यान रखते हुए पालिका को पहले ही पेयजल पाइप लाइनें दुरुस्त करानी चाहिए थी। आए दिन लाइनों में लीकेज की समस्या हो जाती है।
-कुलदीप वार्ष्णेय, निवासी खुर्जा गेट
..........
शनिवार सुबह से ही पानी की सप्लाई नहीं मिली। घरेलू कामों तक के लिए परेशान होना पड़ा।
-अनुराग अग्रवाल, निवासी मोहल्ला चुन्नी
कोट
फड़याई बाजार में पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य किया गया था। इस वजह से पानी की सप्लाई बहेड़ी वाली नलकूप से जुड़े मोहल्लों में नहीं हो सकी। शनिवार शाम तक जब मरम्मत कार्य निपट गया। इसके बाद शाम करीब छह बजे पानी की सप्लाई चालू कर दी गई।



अनुज कुमार, जेई जलकर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed