फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Due to rain, houses collapsed at some places and roofs and walls fell at other places.

Sambhal News: बारिश से कहीं मकान धराशायी तो कहीं छत और दीवारें गिरीं

Mon, 08 Jul 2024 06:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 08 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, houses collapsed at some places and roofs and walls fell at other places.
संभल। असमोली के गांव मुबारकपुरबंद में शनिवार की रात बारिश से गांव निवासी नौशाद का पक्का मकान गिर गया। कई दीवारें जमीन में धंस गईं। गनीमत रही कि परिवार ने बृहस्पतिवार को मकान खाली कर दिया था। जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

मबारकपुर गांव निवासी नौशाद ने तीन साल पहले मकान का निर्माण कराया था। मकान का लिंटर जर्जर होने की वजह से बृहस्पतिवार की रात बारिश के दौरान लिंटर के चटकने और दीवारें जमीन में धंसने की आवाज हुई तो सभी लोग जाग गए और रात में ही मकान खाली कर दिया। रविवार को हुई बारिश के दौरान मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। वहीं, नगर के मोहल्ला हातिमसराय में सुशील कुमार के पुराने मकान की दीवारें ढह गईं। छत का कुछ हिस्सा भी गिर गया। परिवार के लोग दूसरी ओर थे। इसलिए कोई चपेट में नहीं आया। दीवार और छत के मलबे से गली का आवागमन बाधित हो गया है। इसके अलावा गांव फत्तेहपुर उत्तमा निवासी रामपाल सिंह ने बताया कि शनिवार की देर रात करीब दस बजे मूसलाधार बरसात से कच्ची मकान की छत नमी में आ गई। इसके बाद यह गिर गई। गनीमत रही कि परिजन के साथ घर के आंगन में बैठे हुए थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। छत के नीचे रखा घरेलू सामान दबाकर खराब हो गया है। जिससे भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कोट
बारिश में कच्चे मकान गिरने की सूचना तत्काल क्षेत्र के लेखपाल को दें। जिन ग्रामीणों के आवास कच्चे हैं, वह रात के समय सुरक्षित स्थान पर ही रहें, जिससे जनहानि होने से बचा जा सकें। गांव में जलभराव की समस्या के बारे में तत्काल ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान की सूचना अवश्य दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजवान हुसैन, बीडीओ, पवांसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed