फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Due to lack of electricity supply, villagers surrounded the power house and raised slogans of Murdabad.

Sambhal News: बिजली सप्लाई न मिलने से ग्रामीणों ने बिजलीघर को घेरा, मुर्दाबाद के नारे लगाए

Fri, 26 Apr 2024 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 26 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of electricity supply, villagers surrounded the power house and raised slogans of Murdabad.
सरायतरीन। पवांसा सब डिवीजन क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र खिरनी मोहिउद्दीनपुर का बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे आपूर्ति न मिलने पर ग्रामीणों ने घेराव कर लिया और विरोध प्रदर्शन किया। मुर्दाबाद के नारे लगाए। सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति दिए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 48 घंटे में सिर्फ तीन-चार घंटे ही बिजली सप्लाई मिल पा रही है। ऐसे में किसानों की फसल की सिंचाई नहीं हो पाती। इस दौरान गांव मल्लाह मुस्तफाबाद निवासी ब्रजकिशोर शर्मा और जबर सिंह ने बिजली घर के मुख्य गेट पर चैनल में अंगोछा फंसाकर उसे गले में आत्महत्या प्रयास कर विरोध जताया। गांव मल्लाह मुस्तफाबाद निवासी श्री निवास ने बताया कि पिछले 48 घंटे में मात्र ढाई घंटे बिजली सप्लाई मिली है, उसमें भी कई बार ट्रिपिंग हुई है। विद्युत विभाग के द्वारा 24 घंटे में मात्र चार घंटे थ्री फेस और 24 घंटे टू फेस बिजली सप्लाई दी जा रही है। ऐसे में किसानों की फसलों की सिंचाई होना मुश्किल है। लगातार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस दौरान टिल्लू सिंह यादव, साहब सिंह, भगवान दास सिंह, सूरजपाल सिंह, पप्पू यादव, नरेश यादव, श्रीपाल सिंह, विकास कुमार, देव पाल सिंह, जितेंद्र यादव, सोहन सिंह यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed