{"_id":"648cbd23bf2dfdc8350b2155","slug":"due-to-fear-action-fireckers-ewre-thrown-in-the-drain-sambhal-news-c-15-1-176239-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कार्रवाई के डर से लोगों ने नाले में बहाए पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कार्रवाई के डर से लोगों ने नाले में बहाए पटाखे
Sat, 17 Jun 2023 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर। आतिशबाज साबिर ने मोहल्ले में कई घरों को तैयार पटाखे और विस्फोटक रखने का गोदाम बना दिया था। बृहस्पतिवार को अग्निशमन की टीम ने मोहल्ले के चार घरों से 20 क्विंटल बारूद बरामद किया तो लोगों ने कार्रवाई के भय से घरों में रखे तैयार पटाखे चोरी से नाले में बहा दिए। शुक्रवार की सुबह दो स्थानों पर नाले में भारी मात्रा में तैयार पटाखे पड़े मिले है।
गुन्नौर के मोहल्ला सराय में मंगलवार की शाम आतिशबाज साबिर अली के मकान में तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ था। जिसमें चार लोगों की जान चली गई थी। प्रशासन ने मोहल्ले के 300 मीटर तक का एरिया सील कर दिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम ने तलाशी अभियान चलाकर चार घरों से 20 क्विंटल विस्फोटक पदार्थ बरामद किया था। पकड़े जाने पर कार्रवाई के भय से कुछ लोगों ने रात में तैयार पटाखों को मोहल्ले के ही नाले में बहा दिया। इनमें कुछ पटाखे पानी के साथ बहने से रह गए और स्लैब व कूड़े के साथ रुक गए। शुकवार की सुबह को लोगों ने मोहल्ले में दो नालों में अलग-अलग जगह पटाखे पड़े हुए देखे तो सभी लोग सकते में आ गए। मोहल्ले के लोगों में एक बार से डर का माहौल पैदा हो गया। चर्चा होने लगी कि मोहल्ले में लोगों के घर पर तैयार पटाखे में रखे हुये हैं। नाले में पड़े हुये पटाखे लगभग दो से तीन बोरे होने की संभावना है। इसके अलावा जो नाले में तली में बैठ गए अथवा बह गए, उनका कोई अनुमान हैं।