फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Due to closure of the cemetery railway gate, there was a jam at the Betteri gate.

Sambhal News: कब्रिस्तान रेलवे फाटक बंद होने से बेहतरी फाटक पर लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Due to closure of the cemetery railway gate, there was a jam at the Betteri gate.
चंदौसी। बुधवार सुबह से बंद पड़े कब्रिस्तान रेलवे फाटक का असर बृहस्पतिवार को साफ नजर आया। मंडी रेलवे फाटक पहले से ओवरब्रिज निर्माण के कारण बंद होने से यातायात का सारा दबाव बेहतरी रेलवे फाटक पर आ गया, जहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


कब्रिस्तान रेलवे फाटक बंद होने के कारण रोडवेज बसों का संचालन बदायूं चुंगी से किया जा रहा है। ऐसे में यात्रियों को कब्रिस्तान रेलवे फाटक से बदायूं चुंगी तक पैदल जाना पड़ रहा है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को भी रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते कब्रिस्तान रेलवे फाटक पूरी तरह बंद रखा गया। फाटक बंद रहने से शहर के भीतर आने-जाने वाले बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया, जिससे सीकरी गेट, लक्ष्मणगंज सहित अन्य मोहल्लों में जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

कब्रिस्तान रेलवे फाटक बंद होने से दोपहिया वाहन चालकों को भी दिक्कत हुई। कई बाइक सवार शॉर्टकट के चक्कर में रेलवे ट्रैक पार करते नजर आए, जिससे हादसे की आशंका बनी रही। उधर, मंडी समिति रेलवे फाटक ओवरब्रिज निर्माण कार्य के कारण पहले से ही बंद है। ऐसे में यातायात का सारा दबाव बेहतरी रेलवे फाटक पर आ गया। इसके चलते वहां बार-बार जाम लग रहा है। कुछ देर के लिए जब बेहतरी रेलवे फाटक बंद हुआ तो वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे सीनियर सेक्शन इंजीनियर हरी बाबू यादव ने बताया कि कब्रिस्तान रेलवे फाटक पर रेलपथ मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत सड़क खोदकर रेल पटरी और स्लीपर बदले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद रेलवे फाटक खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed