फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Drunken youth caught carrying one and a half year old child at night

रात में डेढ़ साल के बच्चे को ले जाते नशेड़ी युवक को पकड़ा रमि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Drunken youth caught carrying one and a half year old child at night
चंदौसी। चंदौसी में गांव असालतपुर जारई मार्ग पर रात के समय नशेड़ी डेढ़ साल के मासूम को ले जा रहा था। संदिग्ध प्रतीत होने पर वहां टहल रहे दो युवकों ने आरोपी को बच्चे सहित पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। नशे की लत पूरी करने के लिए बच्चों को उठाकर लाने की आशंका हैं। आरोपी नशेड़ी थाना पाकबड़ा के गांव रतनपुर का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक बच्चा आरोपी के रिश्तेदारी में थाना कटघर क्षेत्र का होने का अनुमान हैं। उसकी पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब आठ बजे से इंद्रा कालोनी निवासी हर्ष कुमार खाना खाने के बाद अपने दोस्त नीशू के साथ असालतपुर जारई मार्ग पर टहल रहे थे। इस दौरान एक युवक उन्हें नशे की हालत में बच्चे को सिर पर बैठाकर ले जाते दिखाई दिया। वह बार बार बच्चों को हवा में उछाल रहा था। इस बार बच्चा सड़क पर गिर गया। संदिग्ध दिखाई देने पर दोनों ने आरोपी को बच्चे सहित पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान शकील निवासी गांव रतनपुर कलां थाना पाकबड़ा जिला मुरादाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बच्चा मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के होने की सूचना मिली है। चंदौसी से बच्चे की सही जानकारी कराने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। रविवार को छुट्टी के कारण बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे के लिए बच्चे को उठाकर तो नहीं लाया आरोपी
चंदौसी। आरोपी युवक नशेड़ी है, रविवार की शाम तक भी आरोपी का नशा पूरी तरह से नहीं उतरा था। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी युवक नशे की लत पूरा करने के लिए बच्चों को उठाकर लाया होगा। नशे की हालत में लापरवाही पूर्वक बच्चों को ले जाते समय आरोपी पकड़ा गया। आशंका है कि नशे की वह बच्चे को बेच देता।

बच्चों को भी दे रखा था नशा
थाना कोतवाली में दो महिला कांस्टेबल की ड्यूटी बच्चे की देखरेख में लगी हुई है। आरोपी से बरामदगी के बाद शनिवार की रात बच्चा सोता रहा। बार- बार जगाने का प्रयास किया, पर वह नहीं जागा था। ऐसे लग रहा था, जैसे बच्चा किसी नशे में हो। हर्ष कुमार के मुताबिक आरोपी बच्चों को उछालते हुए ले जा था। गिरने पर सिर में चोट लग गई थी, पर वह ज्यादा नहीं रोया था और तभी चुप हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed