फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   drunken man accused of murdering a man for opposing his misbehave and abusement in Sambhal

संभल: तमंचा लेकर घूमने वाले शराबी का विरोध करना पड़ा महंगा, गोली मारकर फरार हुआ बदमाश

Sat, 21 Aug 2021 06:04 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, धनारी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, धनारी (संभल) Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 21 Aug 2021 06:04 PM IST
सार

गाली गलौज का विरोध करने पर शराबी ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी शराबी गांव से फरार है। इधर युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
 

विज्ञापन
drunken man accused of murdering a man for opposing his misbehave and abusement in Sambhal
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के धनारी क्षेत्र के गांव कीरतपुर में शराब पीकर तमंचा लेकर घूमने वाले आरोपी का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोपी ने शनिवार की दोपहर उसके घर आकर पेट में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी और फरार हो गया। सूचना पर एसपी चक्रेश मिश्र ने मौका मुआयना किया। आरोपी मृतक का दोस्त था और रिश्ते का मौसा भी लगता था। मृतक के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के किरतपुर निवासी ओमपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की दोपहर वह अपने बेटे अशोक (28) व दो अन्य बेटों के साथ घर के आंगन में खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी गांव निवासी बलजीत, उसका भाई ज्ञान सिंह और पिता बालिस्तर तमंचा लेकर आ गए और गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन


अशोक ने गाली गलौज का विरोध किया, तो आरोपी बालजीत सिंह ने तमंचे से उसके पेट में गोली मार दी। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन अशोक को घायल अवस्था में ट्रैक्टर से ही बहजोई के लिए लेकर दौड़ पड़े। रास्ते में एंबुलेंस के मिल जाने पर उसे बहजोई लेकर पहुंचे, वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी चक्रेश मिश्र व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया और आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

मृतक के पिता ओमपाल सिंह ने तहरीर में बताया कि आरोपी बालजीत तमंचा लेकर शराब पीकर आए दिन उनके घर के आसपास घूमता और गाली देता था। इस बात को लेकर अशोक उसे पहले कई बार मना कर चुका था। इसी वजह से आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है।


एसपी संभल चक्रेश मिश्र ने बताया कि गांव कीरतपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। विवाद का कारण शराब पीकर हुई आपस में गाली गलौज को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed