फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   driver died due to burning heavy vehicle

मिश्रित सीमेंट भरा कैप्सूल पलटा, चालक जिंदा जला

Mon, 04 Jun 2018 01:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Mon, 04 Jun 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
driver died due to burning heavy vehicle
चंदौसी में शनिवार की रात दो बजे जलता मिश्रित सीमेंट भरा कैप्सूल। - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़-मुरादाबाद हाइवे पर शनिवार की रात करीब दो बजे मिश्रित सीमेंट से भरा कैप्सूल (ट्रक) चंदौसी के निकट आटा गांव के पास खाई में जाकर पलट गया। जिससे उसमें आग लग गई। केबिन में चालक और क्लीनर भी फंस गए।
विज्ञापन


सामने पेट्रोल पंप के मालिक और कर्मचारियों ने तत्काल ही मौके पर पहुंचकर शीशे तोड़कर दोनों को बचाने की कोशिश की। ट्रक चालक साइड से पलटा था इसलिए क्लीनर  को तो किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन चालक केबिन में ही जिंदा जल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन



सीमेंट की लुगदी (मिश्रित सीमेंट) भरा एक कैप्सूल (आरजे-14जीडी/3402) शनिवार की रात अलीगढ़ की ओर से चंदौसी की ओर आ रहा था। चंदौसी से दो किमी पहले आटा गांव में पेट्रोल पंप के सामने कैप्सूल खाईं में जाकर पलट गया। माना जा रहा है कि शायद चालक को झपकी लग गई, जिसके कारण कैप्सूल अनियंत्रित हो गया। कैप्सूल के पलटते ही उसमें आग लग गई। कैप्सूल धू-धू करके जलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलिंग स्टेशन पर ही मौजूद राज कुमार व उनके कर्मचारी मदद को दौड़े। लोगों ने समझा शायद ट्रक में पेट्रोल या डीजल है, जिससे  लोग पास जाने से भी घबरा रहे थे, लेकिन इसके बावजूद पत्थर आदि मारकर सामने वाला शीशा तोड़ने का प्रयास किया।

शीशा टूटने में भी करीब पांच मिनट का समय लग गया। शीशा टूटा तो किसी तरह क्लीनर  को बाहर खींचा गया। इसके बाद चालक को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान केबिन में लगी आग से चालक को बुरी तरह जल गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर 100 डायल पुलिस के साथ साथ कोतवाली चंदौसी पुलिस भी पहुंच गई। दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चालक सुनील कुमार (22) पुत्र राम प्रसाद व परिचालक अंकित पुत्र नेम पाल निवासी सासनी, थाना छर्रा, जिला अलीगढ़ के बताए जा रहे हैं।


पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमकार यादव ने बताया कि कैप्सूल मालिक से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है, इसलिए यह जानकारी नहीं हो सकी कि कैप्सूल कहां से कहां जा रहा था। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्लीनर को मुरादाबाद रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed