फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Drain choked... problems overflow

Sambhal News: नाला चोक... परेशानियां ओवरफ्लो

Wed, 20 May 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 20 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Drain choked... problems overflow
चंदौसी (संभल)। ग्राम पंचायत अकबरपुर चितौरी में मुख्य मार्ग पर गंदगी से चोक नाला लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। गंदगी से उठती बदबू, बारिश में ओवरफ्लो होने से जलभराव और मच्छर पनपने से बीमारियां फैलने का खतरा बना है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन जिम्मेदार सुनने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

लोगों को कहना है कि काफी समय से सफाई न होने की वजह से नाला बुरी तरह गंदगी से अटा पड़ा है। इससे जल की निकासी बाधित हो रही है। बारिश के मौसम में नाला ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। इससे आवागमन में काफी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों ने रोष जताते हुए जल्द ही नाले की सफाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नाले के आगे अतिक्रमण भी नाला सफाई में बाधा बन रहा है।
विज्ञापन


-------
नाले का कृष्णानगर की ओर का भाग नगर पालिका चंदौसी और शेष भाग ब्लॉक बनियाखेड़ा क्षेत्र में आता है। इस वजह से नाले की सफाई नहीं हो पाती है। इससे काफी दिक्कत हो रही है। -सुरेंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
काफी समय से नाला गंदगी से चोक है। बदबू की वजह से घर से निकलना दुश्वार हो गया है। घर में बैठना मुश्किल है। बारिश में सड़क तालाब का रूप ले लेती है। नाले की सफाई कराई जाए। -नीति राज
------
नाले की सफाई न होने से मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारियों के फैलने का भय है। जिम्मेदारों से शिकायत की गई तो आश्वासन ही मिला। समस्या का समाधान नहीं किया गया है। -शिवम------

घर के बाहर ही नाला चोक होने से बदबू फैली रहती है। गंदगी से नाला लबालब भरा होने से बच्चों के गिरने का भय बना रहता है। समस्या का समाधान कराया जाए। -सुरेंद्र चौहान
------
वर्जन:
इस मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। बुधवार को टीम को भेज कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। - नीरज कुमार एडीओ पंचायत, ब्लॉक बनियाखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed