फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dr. Kumar Vishwas will come on the first day of Shri Kalki Mahotsav, the inauguration will be grand.

Sambhal News: श्री कल्कि महोत्सव में पहले दिन आएंगे डॉ. कुमार विश्वास, भव्य होगा शुभारंभ

Tue, 05 Nov 2024 11:07 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 05 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Dr. Kumar Vishwas will come on the first day of Shri Kalki Mahotsav, the inauguration will be grand.
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम में महोत्सव का शुभारंभ बृहस्पतिवार से होने जा रहा है। 11 नवंबर तक महोत्सव चलेगा। महोत्सव के पहले दिन मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तैयारियाें का जायजा लिया। श्री कल्कि धाम के प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि श्री कल्कि महोत्सव का शुभारंभ के प्रातः कालीन वेला में शिलादान महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। महायज्ञ में दशकों से स्थापित 108 हवन कुंडों में अग्निहोत्र किया जाएगा। इस वर्ष इस महायज्ञ में कल्कि धाम निर्माण में प्रयुक्त होने वाली शिलाओं का पूजन किया जाना ह। इन शिलाओं पर यजमान अपने प्रियजनों के नाम भी उत्कीर्ण करायेंगे जो युग युगान्तर तक चिर स्थाई रहेंगे। प्रथम सांस्कृतिक संध्या में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज और कवि डाॅ. कुमार विश्वास दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करेंगे। कन्हैया मित्तल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed