फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DPR will be made for the residential building of the district headquarters

Sambhal News: जिला मुख्यालय के आवासीय भवन की बनेगी डीपीआर

Mon, 02 Sep 2024 05:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 02 Sep 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
DPR will be made for the residential building of the district headquarters
संभल। बहजोई के गांव फतेहपुर शरीफनगर में जिला मुख्यालय का निर्माण किया जाना है। इसकी प्रक्रिया काफी लंबे समय से चल रही है। जिला मुख्यालय के आवासीय और अनावासीय भवन का निर्माण करीब 84 एकड़ भूमि में किया जाएगा। लोकनिर्माण विभाग (भवन खंड) की टीम ने आवासीय भवन के निर्माण की डीपीआर बनाने के लिए सर्वे किया है। अनावासीय भवन की डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है। आवासीय और अनावासीय भवन की डीपीआर शासन से स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।एडीएम प्रदीप वर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय के अनावासीय भवन के निर्माण के लिए शासन ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड (यूपीआरएनएल) को चयनित किया है। जबकि आवासीय भवन के निर्माण के लिए लोकनिर्माण विभाग (भवन खंड) को चयनित किया गया है। यूपीआरएनएल की ओर से अनावासीय भवन की डीपीआर शासन को भेज दी है। जिसमें करीब 33 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। अब आवासीय भवन की डीपीआर तैयार की जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।मालूम हो संभल जिला बने हुए 12 वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका है। जिले को मुख्यालय अभी तक नहीं मिला है। बहजोई ब्लॉक में अस्थाई मुख्यालय संचालित है। मुख्यालय को लेकर मामला न्यायालय पहुंच गया था लेकिन बाद में वह मामला खत्म हेा गया। दो वर्ष पहले से यह प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन



जिलेभर में इधर-उधर अस्थाई तौर पर बैठते हैं अधिकारी

एसपी कार्यालय भी बहजोई ब्लॉक परिसर में ही अस्थाई तौर पर संचालित होता है। जिला मुख्यालय के भवन में एसपी कार्यालय भी बनाया जाएगा। इसके अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यालय बनाए जाएंगे। अभी तक जिला स्तरीय अधिकारी संभल और चंदौसी में बैठते हैं। इसके लिए भी अस्थाई तौर पर व्यवस्था की गई है। कई विभाग ऐसे भी हैं जिनके पास अपना कार्यालय अस्थाई तौर पर भी नहीं है। ऐसे में अधिकारी व कर्मचारियों के साथ फरियादियों को भी परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

0000000000000
कोट
आवासीय भवन की डीपीआर के लिए लोकनिर्माण विभाग (भवन खंड) के एई और जेई ने सर्वे किया है। अब सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही डीपीआर बनाई जाएगी। अनावासीय भवन की डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है। हमारा प्रयास है कि जिला मुख्यालय का निर्माण जल्द शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप वर्मा, एडीएम, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed