फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Door-to-door workers went on strike due to non-payment of honorarium, garbage piled up in the city

मानदेय न मिलने पर डोर-टू-डोर कर्मचारियों ने की हड़ताल, शहर में लगे कूड़े के ढेर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door workers went on strike due to non-payment of honorarium, garbage piled up in the city
Door-to-door workers went on strike due to non-payment of honorarium, garbage piled up in the city - फोटो : CHANDAUSI
नगर पालिका के डोर-टू-डोर कर्मचारियों को दो माह का मानदेय नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। कार्यालय परिसर में नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कूड़ा नहीं उठ सका तथा शहर में अनेक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहे। कर्मचारियों ने बताया कि जब तक वेतन नहीं मिल जाता वह कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका में डोर-टू-डोर कर्मचारियों को जुुलाई व अगस्त तथा 2021 में नवंबर-दिसंबर का वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार सुबह डोर-टू-डोर कार्यालय पर पहुंच वेतन नहीं मिलने पर हड़ताल की घोषणा कर दी। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदर्शन नारेबाजी भी की। कर्मचारियों का कहना था कि नगर पालिका द्वारा मानदेय देने में हीला-हवाली की जा रही है। जिससे कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिलने पर परिवार का पालन-पोषण करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

डोर-टू-डोर कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर का कूड़ा नहीं उठ सका। जिससे शहर के संभल गेट, आवास विकास, गोशाला रोड, स्टेशन रोड, सलीम की पुलिया, खुर्जा गेट, जवाहर रोड, बिसौली गेट, सीता रोड, शक्ति नगर में अनेक स्थानों पर कूड़ों के ढेर लगे रहे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन करने वालों में नितिन, आकाश कुमार, सुभाष कुमार, विनोद कुमार, सुमित कुमार, विनीत कुमार, साहिल, अतुल कुमार, सत्य प्रकाश, जगत पाल, ओम प्रकाश, शाहरुख, आदित्य, मनोज, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार ने कर्मचारियों का मानदेय भुगतान नहीं किया है। इस कारण हड़ताल की है। ठेकेदार भी पालिका पर कुछ बकाया था। वह भुगतान ठेकेदार को कर दिया गया है। कर्मचारियों से बातचीत करके सफाई का काम शुरू कराया जाएगा।

विजयपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, चंदौसी
ठेकेदार और पालिका मिलकर कर्मचारियों का शोषण कर रही है। दाम नहीं, तो काम नहीं। जब तक भुगतान नहीं होता, कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे। हर बार आश्वासन देकर कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करा दी जाती है।
रॉकी वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed