{"_id":"63dac624d7b00b125166a132","slug":"door-to-door-garbage-collection-workers-will-knock-on-every-house-in-sambhal-sambhal-news-mbd4550244120-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संभल में हर घर दस्तक देंगे डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संभल में हर घर दस्तक देंगे डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के कर्मी
विज्ञापन
संभल। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय 2.0 के तहत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के कर्मी हर घर दस्तक देंगे। स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक के निर्देश पर 100 दिवसीय अभियान की शुरूआत की गई है। संभल में बुधवार को अभियान की शुरूआत के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई।
इस दौरान नागरिकों को घर का गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने और फिर एकत्र कूड़े को कूड़ा कलेक्शन कर्मियों को देने के प्रति जागरूक किया गया।मुरादाबाद रोड स्थित डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के कार्यालय से डोर टू डोर के संचालक अरविंद गुप्ता व उदित सांख्यधर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चंदौसी चौराहे से चौधरी चरण सिंह चौक से मुड़कर शंकर चौराहा पहुंची। इसके बाद यह रैली नगर पालिका परिसर में समापन किया गया।
रैली का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ गली, स्वच्छ मोहल्ला, स्वच्छ नगर, स्वच्छ निकाय और बेहतर जीवन स्तर के साथ साथ दुर्गंध मुक्त वातावरण है। संचालकों ने बताया कि कुछ वार्डों में गीला कूड़ा व सूखा कूड़ा अलग अलग लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लोगों से घर के गीले व सूखे कूड़े को अलग अलग करके कर्मचारियों को देने का आह्वान किया। सूखे कूड़े को तुर्तीपुर इल्हा स्थित डंपिंग ग्राउंड पर फेंका जा रहा है। जबकि गीले कूड़े को बेगमसराय स्थित एमआरएफ सेंटर पर डाला जा रहा है। जहां पर इसकी जैविक खाद बनाई जा रही है। इस दौरान संदीप गुप्ता, अंकुश राय आदि रहे।