फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Doctors are prescribing outside medicines, anti-rabies injections are also being given on payment of money.

Sambhal News: बाहर की दवा लिख रहे डॉक्टर, एंटी रैबीज के इंजेक्शन भी रुपये देने पर लग रहे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Doctors are prescribing outside medicines, anti-rabies injections are also being given on payment of money.
संभल। भले ही अस्पतालों में एक रुपये के पर्चे पर निशुल्क दवा और जांच आदि की व्यवस्था है लेकिन फिर भी बाहर की दवा लिखने पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। ओपीडी हो या फिर इमरजेंसी, सरकारी पर्चे पर बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में कई मरीज ऐसे मिले, जिन्हें बाहर की दवा लिखी गई थी। मरीजों के अनुसार, चार से पांच सौ रुपये की दवा बाहर मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ी।
विज्ञापन

हसनपुर मुंजब्ता के निवासी मसरूर ने बताया कि उन्हें आंखों की समस्या है। ओपीडी में दिखाने के बाद डॉक्टर द्वारा अच्छी दवा होने की बात कहकर बाहर की दवा लिखी गई। बाहर से खरीदकर लाए तो 180 रुपये खर्च करने पड़े। बाहर से इसलिए भी खरीद ली कि आराम मिल जाए बस। फत्तेहपुर गांव के निवासी कुंदन ने बताया कि उनके बेटे को बंदर ने काट लिया था। इंजेक्शन लगवाने आए थे लेकिन नगर क्षेत्र में कई जगह जाम मिलने के कारण देर हो गई। इस कारण दो बजे के बाद पहुंचे। स्टाफ ने कल को आने की बात कहकर लौटाना चाहा लेकिन फिर 50 रुपये दिए तो इंजेक्शन तुरंत लगा दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पर्याप्त दवाएं हैं। बाहरी दवाओं के लिखने पर रोक है। सभी से कहा है कि जो भी दवाएं हों, वहीं दी जाएं। यदि नहीं हैं तो औषधि केंद्र से भी कहा जाए। कोई भी रुपये लेते पाया गया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र सैनी, कार्यवाहक सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed