{"_id":"5e8e08b18ebc3e76b32536f7","slug":"doctor-suffring-from-continue-fiver-in-sambhal-chandausi-news-mbd3455973193","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बुखार बने रहने पर शिक्षक को जिला अस्पताल किया रेफर, शिक्षक ने की आनाकानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बुखार बने रहने पर शिक्षक को जिला अस्पताल किया रेफर, शिक्षक ने की आनाकानी
विज्ञापन
बहजोई। सीएचसी पर बने कंट्रोल रूम पर लगातार बुखार रहने की शिकायत करने के बाद शिक्षक ने सीएचसी पहुंचकर चेकअप कराया। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद पूरी जांच के लिए शिक्षक को जिला अस्पताल संभल के लिए रेफर किया गया। इसके बाद शिक्षक ने जिला अस्पताल पहुंचकर जांच कराए जाने को लेकर आनाकानी की और घर की राह पकड़ ली। बाद में शिक्षक को दोबारा सीएचसी पर बुलाकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए भेजा गया।
बुधवार दोपहर एक शिक्षक ने सीएचसी पर बने कंट्रोल रूम पर शिकायत की और बताया कि उसे बीते बीते कई दिन से लगातार बुखार है। इस पर शिक्षक को चेकअप के लिए सीएचसी बुलाया गया। सीएचसी में चिकित्सक की ओर से शिक्षक को प्राथमिक चेकअप के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस पर शिक्षक ने जिला अस्पताल पहुंचकर पूरी जांच कराने में आनाकानी की और सीएचसी से निकल गया।
चिकित्सा अधीक्षक डा. बीएल विराटिया के मुताबिक ऑन ड्यूटी चिकित्साधिकारी डा. विपिन सागर की ओर से शिक्षक को चेकअप करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। बाद में आनाकानी करते हुए शिक्षक सीएचसी से निकल गया। बाद में संपर्क कर शिक्षक को सीएचसी बुलाया गया और 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल संभल के लिए भेजा गया।