Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Do not sacrifice in the open under any circumstances

Sambhal News: किसी भी हालात में खुले में न करें कुर्बानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Do not sacrifice in the open under any circumstances
बहजोई। बकरीद को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर धर्मगुरुओं व अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें डीएम ने अपील की कि किसी भी हालत में खुले में पशुओं की कुर्बानी न करें। भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि त्योहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न डाली जाए। किसी भी दशा में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न होने दी जाए और कुर्बानी खुले में न होने पाए। वहीं, त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने धर्मगुरुओं से कहा कि कुर्बानी का कार्य 7, 8 व 9 जून को दोपहर तीन बजे तक निपटा लें। डीएम ने कहा सभी अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि बकरीद पर सड़क पर नमाज अदा न की जाए। सभी पुलिस अधिकारी क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहें। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कोई भी व्यक्ति कुर्बानी से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड व शेयर न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, काजी अलाउद्दीन ने कहा कि बकरीद पर साफ सफाई व पानी आदि की व्यवस्था चौबंद रखने की मांग की। वहीं, मुफ्ती नूरी ने आपसी भाईचारा रखने व खुले में कुर्बानी न करने के लिए लोगों को जागरूक किया।
----
किसी भी समस्या के लिए प्रशासन की टीम से करें संपर्क

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि नगर पालिका, नगर पंचायत व ग्राम पंचायतों की टीमें सक्रिय रहें। डीएम ने कहा कि किसी को कोई भी समस्या हो, प्रशासन की टीमों से सीधे संपर्क करें। वहीं, डीएम ने बकरीद पर तीन दिन तक शूकरों को बाड़े में बंद रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने पर भी जोर दिया। डीएम ने कहा कि त्यौहार पर साफ सफाई, पानी व बिजली की व्यवस्था दुरुस्त रहे।

----

अवशेष के लिए स्थान चिह्नित कर खुदवाए जाएं गड्ढे
डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि कुर्बानी के बाद अवशेष के निस्तारण के लिए उचित स्थान पर पर्याप्त गहरे गड्ढे खुदवाए जाएं। इन गड्ढों में ब्लीचिंग, नमक व चूना आदि डालकर उचित तरीके से ढकवा कर निस्तारण कराया जाए। सभी पुलिस अधिकारी ध्यान दें कि परंपरागत स्थलों पर ही कुर्बानी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed