फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DM tested the arrangement of mid-day meal in government school

डीएम ने परखी सरकारी स्कूल में मिड-डे मील की व्यवस्था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
DM tested the arrangement of mid-day meal in government school
डीएम ने जैतपुर की मढ़ैय्यां के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील की व्यवस्था परखी। इसके अलावा स्कूल चलो अभियान समेत पढ़ाई की गुणवत्ता व साफ-सफाई पर भी विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम मनीष बंसल ग्राम पंचायत जैतपुर की मढ़ैय्यां के सरकारी स्कूल पहुंचे और पढ़ाई की गुणवत्ता समेत दूसरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सबसे पहले डीएम ने कक्षा-एक से लेकर तीन तथा बाद में कक्षा-चार व पांच में पहुंचकर बच्चों की उपस्थिति देखी। इसके बाद बच्चों से संवाद करते हुए पढ़ाई की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस बीच डीएम की ओर से बच्चों से पढ़ाई को लेकर भी जानकारी ली गई। डीएम के सामने बच्चों ने ब्लैक बोर्ड पर सवाल भी हल किए। वहीं डीएम ने विद्यालय के रसोई घर में पहुंचकर भोजन बनाने की सामग्री को भी देखा। डीएम ने स्कूल चलो अभियान पर फोकस करते हुए कहा कि स्कूल चलो अभियान शासन की प्राथमिकता में से एक है। विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों के दाखिले कराने को लेकर पूरा प्रयास करें। अभिभावकों को जागरूक करते हुए बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने को प्रेरित किया जाए। इस बीच बीएसए दीपिका चतुर्वेदी समेत अन्य विभागीय अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed