जेएसवाई में खामी को लेकर डीएम ने रोका असमोली के एमओआईसी का वेतन
सार
इस दौरान जेएसवाई (जननी सुरक्षा योजन) में खामी मिलने पर डीएम ने असमोली के एमओआईसी का वेतन रोक दिया।बुधवार को शाम कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डीएम मनीष बंसल ने डीपीओ से कहा कि सभी आशाएं, आंगनबाड़ी व एएनएम अपने कार्य के दौरान आई कार्ड प्रत्येक दशा में पहने। जेएसवाई के तहत लाभार्थियों का 30 सितंबर तक शत प्रतिशत भुगतान कराए जाने के निर्देश दिए। सीडीओ कमलेश सचान व सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा, एसीएमओ डॉ. पंकज कुमार विश्नोई व डॉ. कुलदीप कुमार आदिम, डीआईओ बृजेश कुमार, डीपीएम संजीव राठौर व जिले भर के एमओआईसी आदि रहे।
विज्ञापन